ओलों और बेमौसम बारिश की सबसे ज़्यादा मार किसानों पर पड़ी है। बड़े पैमाने पर गेहूं की खड़ी फसल बरबाद हो गई। खेतों में पड़े आलू सड़ गए। सबसे ज़्यादा परेशान वह किसान हैं, जिन्होंने खेती के लिए कर्ज़ ले रखा है। ये कर्ज़ कहां से चुकाएंगे, यही बड़ा सवाल है। हमारे सीनियर एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर रवीश कुमार पहुंचे कुछ ऐसे ही किसानों के बीच।