कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 57 दिनों बाद घर लौट आए हैं। 16 फरवरी को छु्ट्टी पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत उनकी मां और कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहन प्रियंका ने किया, जिसके लिए वो राहुल के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद थीं। उनके लौटने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर पटाखे फोड़े और उनके समर्थन में नारे लगाए।