बिहार में जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन की स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, कुछ लोगों को बिहार को नीचा दिखाने में बहुत आनंद आता है। कभी बिहार की संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं, कभी डीएनए खराब बताते हैं, कभी बिहार को बीमारू बताते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा बिहार के लोगों का सम्मान किया।