नासिक के त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह पूजन कर महिलाओं ने नया इतिहास रच दिया। स्वराज महिला संगठन की 3 महिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन किया। संगठन की वनिता गुट्टे इस कारवाई की अगुवाई कर रही थीं। इस समय भारी पुलिस बंदोबस्त रखा गया था।