हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने फैसला किया है कि राज्य के 'कॉरपोरेट हब' के रूप में प्रसिद्ध गुड़गांव जिले का नाम बदला जाएगा। गुड़गांव का नया नाम गुरुग्राम होगा। इसके साथ ही मेवात का नाम भी बदल जाएगा और अब इसे नूंह नाम से जाना जाएगा।